देश

उत्तराखंड: सीएससी से ग्रामीणों को मिल रहीं ऑनलाइन सरकारी सेवाएं

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: सीएससी से ग्रामीणों को मिल रहीं ऑनलाइन सरकारी सेवाएं

स्लग- डिजिटल सेवाएं- चमोली

Category- डिजिटल इंडिया / जनसुविधा

उत्तराखंड: सीएससी से ग्रामीणों को मिल रहीं ऑनलाइन सरकारी सेवाएं

एंकर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को उत्तराखंड के चमोली जिले में कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। इन केंद्रों पर लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं, प्रमाण पत्रों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अपनी सरकार पोर्टल के जरिए भी लोग विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन कर रहे हैं।

भू-अभिलेख, स्थायी निवास और जाति प्रमाण पत्र जैसी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होने से ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। इससे समय और धन की बचत भी हो रही है। सीएससी संचालकों के अनुसार, इन केंद्रों पर नेट बैंकिंग समेत कई डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में सीएससी स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार का माध्यम भी बन रहे हैं।

बाइट- सुदर्शन सिंह, सीएससी संचालक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।