मनोरंजन

उत्तराखंड: श्रीनगर में बदली ट्रंचिंग ग्राउंड की तस्वीर, कूड़े के ढेर की जगह बना खूबसूरत पार्क

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: श्रीनगर में बदली ट्रंचिंग ग्राउंड की तस्वीर, कूड़े के ढेर की जगह बना खूबसूरत पार्क

कभी जिस रास्ते से गुजरना लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था, आज वही जगह शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बन गई है। श्रीनगर के नर्सरी रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड की तस्वीर अब पूरी तरह बदली हुई नजर आ रही है। कुछ समय पहले तक यहां नगर क्षेत्र का कूड़ा डंप किया जाता था। कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

लेकिन अब नगर निगम की महापौर आरती भंडारी और सरकार के प्रयासों से इस पुराने ट्रंचिंग ग्राउंड को खूबसूरत पार्क के रूप में विकसित कर दिया गया है। इस बदलाव ने न केवल नर्सरी रोड की तस्वीर बदली है, बल्कि शहरवासियों को मनोरंजन और सुकून के लिए एक नया स्थान भी उपलब्ध कराया है। इस बदलाव से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह बदल गया है और शहरवासियों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हुआ है।स्थानीय निवासियों ने इस पहल के लिए सरकार और महापौर का आभार जताया है।

बाइट 1- आरती भंडारी, मेयर, श्रीनगर

बाइट 2- आशीष नौटियाल, स्थानीय निवासी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।