राज्य

उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के लिए 500 से अधिक युवाओं ने दिया साक्षात्कार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के लिए 500 से अधिक युवाओं ने दिया साक्षात्कार

स्लग- प्रयाग पोर्टल से स्वास्थ्य विभाग में भर्ती

Category- रोजगार / स्वास्थ्य विभाग

उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के लिए 500 से अधिक युवाओं ने दिया साक्षात्कार

एंकर- उत्तराखंड के टिहरी जिले के चंबा में स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रयाग पोर्टल के माध्यम से साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें 500 से अधिक युवक-युवतियां शामिल हुए। प्रयाग पोर्टल का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को सरकारी विभागों और उनके अधीनस्थ संस्थानों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से निकलने वाले रोजगार के अवसर एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है, ताकि युवाओं को नौकरी के लिए अलग-अलग जगहों पर भटकना न पड़े।

प्रयाग पोर्टल के वरिष्ठ प्रबंधक सतेंद्र सिंह ने बताया कि पोर्टल का सीएमओ कार्यालय के साथ तीन साल का अनुबंध हुआ है। साक्षात्कार में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार नियुक्ति दी जाएगी।

बाइट- सतेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक, प्रयाग पोर्टल

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।