उत्तराखंड: टिहरी: बदहाल स्थिति में स्वामी रामतीर्थ का स्मारक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- जर्जर रामतीर्थ प्रतिमा (टिहरी)
Category- पर्यटन / ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर
उत्तराखंड: टिहरी: बदहाल स्थिति में स्वामी रामतीर्थ का स्मारक
एंकर- देश-विदेश में सनातन धर्म और अद्वैत वेदांत का संदेश पहुंचाने वाले संत स्वामी रामतीर्थ का उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थापित स्मारक बदहाल स्थिति में है। टिहरी झील किनारे कोटी कॉलोनी में स्थित उनका स्मारक और प्रतिमा जर्जर अवस्था में हैं। स्वामी रामतीर्थ ने 17 अक्टूबर 1906 को दीपावली के दिन पुरानी टिहरी में भागीरथी गंगा के तट पर जल समाधि ली थी।
टिहरी बांध निर्माण के बाद उनके स्मारक को कोटी कॉलोनी में स्थापित किया गया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने बताया कि पुरानी टिहरी के पार्कों और प्रतिमाओं को नई टिहरी में स्थापित करने की जिम्मेदारी टिहरी बांध परियोजना के पुनर्वास विभाग की थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब नगर पालिका अपने संसाधनों से स्वामी रामतीर्थ पार्क की साफ-सफाई और रखरखाव करेगी।
बाइट- मोहन सिंह रावत, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, नई टिहरी