राज्य

उत्तराखंड: टिहरी में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: टिहरी में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित

टिहरी जिले में अचानक हुई तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को उठानी पड़ रही हैं। वहीं, लगातार बदल रहे मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

नई टिहरी निवासी प्रमोद उनियाल ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से जारी की जाने वाली मौसम की भविष्यवाणियां काफी सटीक साबित हो रही हैं। आज अचानक हुई बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है। अचानक तेज बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट रहने की आवश्यकता है। वहीं, जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल ने कहा कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान सड़क बंद होने की स्थिति में मार्ग खोलने के लिए जेसीबी मशीनें तैयार रखी गई हैं। वहीं, टिहरी जिले के दूरस्थ गांवों में मौसम को देखते हुए पहले से ही राशन सहित आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कराई गई है।

बाइट 1- प्रमोद उनियाल, नई टिहरी

बाइट 2- निकिता खंडेलवाल, जिलाधिकारी, टिहरी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।