उत्तराखंड: टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने जताया आभार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- मन की बात हेवल नदी
Category- पर्यावरण / जल संरक्षण
उत्तराखंड: टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने जताया आभार
एंकर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड के टिहरी जिले की हेवल नदी का उल्लेख किए जाने पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मुख से हेवल नदी का जिक्र होना टिहरी और उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। इससे जल स्रोतों के संरक्षण और नदियों के पुनर्जीवन के प्रयासों को नई प्रेरणा मिलेगी।
किशोर उपाध्याय ने कहा कि हेवल नदी के पुनर्जीवन में शासन-प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों और समाज के विभिन्न वर्गों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा ऐसे प्रयासों का उल्लेख किए जाने से उनका संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे उत्तराखंड की अन्य गाड़-गदेरियों और नदियों के संरक्षण को भी गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि हेवल और चंद्रभागा जैसी नदियां और जलधाराएं मिलकर गंगा के विशाल स्वरूप का निर्माण करती हैं।
बाइट- किशोर उपाध्याय, विधायक, टिहरी गढ़वाल