अपराध

उत्तराखंड: त्योहारी सीजन को लेकर नैनीताल वन विभाग अलर्ट मोड पर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: त्योहारी सीजन को लेकर नैनीताल वन विभाग अलर्ट मोड पर

त्योहारी सीजन को देखते हुए नैनीताल वन विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पश्चिमी वृत्त के कंजर्वेटर चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि उनके वृत्त के अंतर्गत आने वाले पांचों डिवीजन वन्यजीव और अवैध पातन की दृष्टि से काफी संवेदनशील हैं। त्योहारी सीजन में वन अपराध बढ़ने की आशंका को देखते हुए सभी डिवीजनों के अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी वन क्षेत्र अधिकारियों को अपने स्टाफ के साथ लगातार अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करने को कहा गया है। कंजर्वेटर ने बताया कि पूजा के दौरान उल्लू के शिकार की घटनाएं सामने आती हैं, इस संभावना को देखते हुए विभाग ने कॉर्बेट के आस-पास और रामनगर के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष टीम बनाकर गश्त तेज कर दी है।

वहीं जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने बताया कि जनपद में त्योहारी सीजन में भीड़ भाड़ वाले इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए है, साथ ही यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए है।

बाइट 1- चंद्रशेखर जोशी, कंजर्वेटर, पश्चिमी वृत्त नैनीताल

बाइट 2- ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी, नैनीताल

🎙️ जनता का संदेश का मत

त्योहारी सीजन में प्रकृति की शांति को बचाने के लिए हमें अपने कार्यों पर गहरी सोच रखनी चाहिए। वन अपराधों के बढ़ने से न केवल जीव-जंतु प्रभावित होते हैं, बल्कि हमारा सांस्कृतिक विरासत भी खतरे में पड़ता है। यदि कोई अवैध कटाई या जंगली जीवों को नुकसान पहुँचाता है, तो उसे कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। समाज को एकजुट होकर संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए, ताकि हर त्योहार प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण हो।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।