व्यापार

उत्तराखंड: उपला टकनौर में सेब की अच्छी पैदावार, बागवानों के चेहरे खिले

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: उपला टकनौर में सेब की अच्छी पैदावार, बागवानों के चेहरे खिले

स्लग- सेब उत्पादन- उत्तरकाशी

Category- बागवानी / उत्तरकाशी

उत्तराखंड: उपला टकनौर में सेब की अच्छी पैदावार, बागवानों के चेहरे खिले

एंकर- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के उपला टकनौर क्षेत्र में इन दिनों सेब की तुड़ान जोरों पर है। अच्छी पैदावार से बागवान खुश हैं। हर्षिल के सेब की गुणवत्ता और स्वाद के चलते देश के अलग-अलग राज्यों से व्यापारी यहां पहुंचकर बगीचों से ही सेब की खरीदारी कर रहे हैं। झाला और आसपास के गांवों में तुड़ान के साथ ग्रेडिंग और पैकिंग का काम भी चल रहा है।

इस बार रेड डिलीशियस और रॉयल डिलीशियस किस्मों का उत्पादन प्रमुख रहा, जबकि किसान गाला और ग्रीन जैसी नई किस्मों की ओर भी बढ़ रहे हैं। ए और बी ग्रेड के सेब को अच्छे दाम मिल रहे हैं। वहीं उद्यान विभाग के मुताबिक इस बार क्षेत्र में अच्छी फसल हुई है, जिससे बागवानों को बेहतर बाजार और दाम मिलने की उम्मीद है।

बाइट- रजनीश कुमार, उद्यान अधिकारी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उपला टकनौर में सेब की पैदावार बढ़ने से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। यह विषय कृषि उत्पादन और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जुड़ा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि उच्च गुणवत्ता वाले हर्षिल सेब ने देश भर के व्यापारियों को आकर्षित किया है, जिससे क्षेत्र की कृषि आय में वृद्धि हो रही है। इससे आम जनता को ताज़ा और पोषक फल उपलब्ध होंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, और ग्रामीण आर्थिक स्थिरता को मजबूती मिलेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।