उत्तराखंड: उत्तरकाशी: अल्पज्ञात पर्यटन स्थलों को पहचान दिलाएगा विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव (उत्तरकाशी)
Category- पर्यटन / रोजगार
उत्तराखंड: उत्तरकाशी: अल्पज्ञात पर्यटन स्थलों को पहचान दिलाएगा विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव
एंकर- उत्तरकाशी के खूबसूरत लेकिन अब तक पर्यटकों की नजरों से दूर रहे गांवों और अल्पज्ञात पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाने की तैयारी है। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव के जरिए जिले में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। इस बार पर्यटन को प्रमुख धार्मिक स्थलों तक सीमित न रखकर गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए 'विलेज टू विलेज' कार्यक्रम पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कॉनक्लेव की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन की संभावनाओं वाले गांवों और स्थलों को चिह्नित कर पर्यटन गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। 'विलेज टू विलेज' कार्यक्रम के तहत ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग, स्टारगेजिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर विकसित करना है। पर्यटन विभाग के अनुसार इस पहल से जिले के नए गांव और पर्यटन स्थल भी शीतकालीन पर्यटन के मानचित्र पर आ सकेंगे।
बाइट- खुशाल सिंह नेगी, पर्यटन अधिकारी, उत्तरकाशी
बाइट- प्रशांत आर्य, जिलाधिकारी, उत्तरकाशी
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में दिसंबर 2026 में एक विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य है कि यहाँ के खूबसूरत परन्तु कम ज्ञात गाँव और पर्यटन स्थल नई पहचान पाएं। यह पहल शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए है, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में ताज़ा ऊर्जा आएगी। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पर्यटन से आय बढ़ेगी। आम जनता के लिए इसका असर यह है कि यात्रा के दौरान अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे, स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा और