उत्तराखंड: उत्तरकाशी: शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- यमुनोत्री धाम के कपाट बंद (उत्तरकाशी)
उत्तराखंड: उत्तरकाशी: शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
एंकर- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज भैयादूज के पावन पर्व पर सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के अवसर पर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इसके बाद मां यमुना की उत्सव डोली सोमेश्वर देवता की अगुवाई में पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के बीच शीतकालीन प्रवास खुशीमठ के लिए रवाना हुई।
अब आगामी छह माह तक श्रद्धालु खरसाली स्थित खुशीमठ में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। यहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार मां यमुना की नियमित पूजा-अर्चना होगी। यमुनोत्री धाम के रावल एवं तीर्थ पुरोहित विनय उनियाल ने बताया कि इस वर्ष यात्रा सीजन के दौरान 8 लाख 84 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए।
बाइट- विनय उनियाल, रावल एवं तीर्थ पुरोहित, यमुनोत्री
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। यह धाम उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित है और भैयादूज के पावन पर्व पर बंद किया गया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि कपाट बंद होने से श्रद्धालुओं की धार्मिक गतिविधियाँ प्रभावित होती हैं और धाम की आर्थिक गतिविधियाँ भी प्रभावित हो सकती हैं। आम जनता पर इसका असर यह है कि भक्ति के लिए आने वाले यात्रियों को वैकल्पिक पूजा स्थल ढूंढ़ना पड़ेगा, और स्थानीय व्यापारियों को भी आय में कमी का सामना करना पड़ सकता है।