राजनीति

उत्तराखंड: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक संपन्न

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक संपन्न

स्लग- विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां

Category- चुनाव / प्रशासन

उत्तराखंड: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक संपन्न

एंकर- उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की दो दिवसीय उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक देहरादून में संपन्न हुई। बैठक में आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दोनों मंडलायुक्त, पुलिस रेंज के अधिकारी, सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार की 21 प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों ने भी चुनाव तैयारियों को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया।

बैठक के दूसरे दिन जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जनपदों में चुनाव तैयारियों की जानकारी दी। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बलों की तैनाती की योजना प्रस्तुत की। बैठक के पहले दिन जिलाधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और ईवीएम नोडल अधिकारियों के लिए ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच से संबंधित कार्यशाला भी आयोजित की गई।

इस दौरान निर्वाचन आयोग की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अब तक की तैयारियों पर संतोष जताते हुए सभी अधिकारियों को निर्धारित चुनाव प्लानर के अनुसार काम करने के निर्देश दिए। बैठक में अर्द्धसैनिक बल, आबकारी, जीएसटी, परिवहन, वन विभाग, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और कस्टम सहित 21 एजेंसियों ने चुनाव तैयारियों से संबंधित जानकारी साझा की।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक देहरादून में आयोजित की। इस बैठक में आयोग के वरिष्ठ अधिकारी, मंडलायुक्त और पुलिस रेंज के प्रमुखों ने चुनावी ढाँचे, मतदाता पंजीकरण, और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। यह कदम चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए आवश्यक है। इसकी महत्ता इसलिए है क्योंकि समय पर समीक्षा से चुनावी बुनियादी ढाँचे में सुधार, मतदाता जागरूकता और चुनावी धोखाधड़ी के जोखिम को कम किया जा सकता है। आम जनता को इससे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।