उत्तराखंड: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटा निर्वाचन आयोग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां
उत्तराखंड: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटा निर्वाचन आयोग
एंकर- उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। देहरादून में आयोग की दो दिवसीय उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों मंडलायुक्तों, पुलिस रेंज प्रभारियों, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी और सभी जिलों के जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों समेत केंद्र और राज्य सरकार की 20 से अधिक प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने चुनाव तैयारियों पर प्रस्तुतीकरण दिया।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और जिला ईवीएम नोडल अधिकारियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच को लेकर कार्यशाला भी आयोजित की गई। आयोग ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलों के अधिकारियों ने चुनाव तैयारियों की जानकारी दी, जबकि पुलिस अधिकारियों ने फोर्स डिप्लॉयमेंट प्लान, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था से जुड़े पहलुओं पर प्रस्तुतीकरण दिया।