राज्य

उत्तराखंड: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक गायन का अयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक गायन का अयोजन

राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरिद्वार के सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर में भी तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने एक साथ वंदे मातरम का गायन किया। शैक्षणिक क्षेत्र में काम करने वाली संस्था विद्या भारती के पदाधिकारियों के मुताबिक देशभर में करीब 25 हजार स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में लगभग एक करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया।

वहीं उत्तराखंड में 552 स्थानों पर करीब दो लाख लोगों ने वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। विद्या भारती की ओर से सुबह 11 बजे तय प्रोटोकॉल के तहत देशभर में एक साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कराया गया। हरिद्वार में भी विभिन्न विद्यालयों और अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए।

बाइट 1– डॉ. विजय पाल, क्षेत्रीय निरीक्षक, विद्या भारती

बाइट 2– पदम सिंह, क्षेत्रीय प्रचारक, आरएसएस

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।