राज्य

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी

13 सितम्बर 2026, देहरादून: प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 सितम्बर तक इसी तरह का मौसम प्रदेशभर में बना रहेगा।

विभाग ने भू-स्खलन संभावित संवेदनशील क्षेत्रों के समीप रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।