उत्तराखंड: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने राम माधव से की शिष्टाचार भेंट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- ऋतु खंडूड़ी की राम माधव से मुलाकात
Category- राजनीति / संस्कृति
उत्तराखंड: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने राम माधव से की शिष्टाचार भेंट
एंकर- उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राम माधव को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक वैभव से परिचित कराया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, लोकजीवन और जैव विविधता का संरक्षण और प्रचार-प्रसार आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने राम माधव को उत्तराखंड की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक विरासत पर आधारित तीन पुस्तकें भेंट कीं।
इनमें ‘कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष’, ‘Vibrant Birds of Kotdwar’ और उत्तराखंड की पारंपरिक लोकनाट्य कला ‘रम्माण’ पर आधारित पुस्तक शामिल हैं।