राज्य

उत्तराखंड: विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विज्ञान आधारित मॉडल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विज्ञान आधारित मॉडल

स्लग- विज्ञान महोत्सव / बागेश्वर-AVB

उत्तराखंड: विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विज्ञान आधारित मॉडल

एंकर- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान आधारित विभिन्न विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान आठ विषयों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम समन्वयक संगम साह ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को नए प्रयोग करने, सीखने और अपनी कल्पनाओं को साकार रूप देने के लिए प्रेरित करते हैं।

वहीं, प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट के जरिए विभिन्न विषयों पर अपनी समझ और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। छात्रा दीपिका कार्की ने आपदा प्रबंधन विषय पर मॉडल प्रस्तुत किया, जबकि छात्रा ज्योति मेहता ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।

बाइट- संगम साह, कार्यक्रम समन्वयक

बाइट- दीपिका कार्की, प्रतिभागी छात्रा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।