राजनीति

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए 97 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए 97 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति

06 सितम्बर 2026, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए कुल 97 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत टिहरी और ऊधमसिंह नगर में मंदिरों के सौंदर्यीकरण, पिथौरागढ़ में संपर्क मार्ग, देहरादून में आवास निर्माण और नाबार्ड वित्त पोषित सिंचाई योजनाओं को मंजूरी दी गई है।

हल्द्वानी में संभागीय परिवहन कार्यालय, चालक प्रशिक्षण संस्थान और ऑटोमेटिव ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के निर्माण के लिए भी स्वीकृति दी गई है।

चारधाम यात्रा मार्गों पर हेलीपोर्ट और हेलीपैडों में स्वचालित मौसम अवलोकन प्रणाली और सीलोमीटर की स्थापना के लिए धनराशि जारी करने को मंजूरी दी गई है।

इसके अलावा घरेलू श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने के लिए भी धनराशि अवमुक्त करने का अनुमोदन किया गया है।

संलग्नः फाइल फोटो (पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।