देश

उत्तराखंड: विकासनगर में खेत बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: विकासनगर में खेत बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

प्रदेश के किसानों को जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित करने, कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से विकासनगर में खेत बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाने और जैविक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कृषि निदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, अनुदान, ऋण सुविधाओं और कृषि से संबंधित लाभों की जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और खेती को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। किसान रोशन मौर्य ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री की योजना के माध्यम से ऋण लेकर अपना कार्य शुरू किया, जिससे आज उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है।

उन्होंने कहा कि अनुदान और ऋण संबंधी सुविधाओं से किसानों एवं छोटे कारोबारियों को अपना काम आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बना सकते हैं।

बाइट 1- गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार

बाइट 2- दिनेश कुमार, कृषि निदेशक, उत्तराखंड

बाइट 3- रोशन मौर्य, किसान

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।