राज्य

उत्तराखंड: विकासनगर में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन का 5वां स्थापना दिवस मनाया गया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: विकासनगर में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन का 5वां स्थापना दिवस मनाया गया

उत्तराखंड:विकासनगर में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन का 5वां स्थापना दिवस मनाया गया

देहरादून जनपद के विकासनगर में पूर्व सैनिक वैलफेयर एसोसिएशन का पांचवां स्थापना दिवस, बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें विकास-नगर के पूर्व विधायक और वन पंचायत सलाहकार समिति के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की है। वहीं कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह, सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर बिष्ट सहित, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिजन मौजूद रहे। इस दौरान सैनिक कार्याकाल में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

बाइट 1- कुलदीप कुमार, अध्यक्ष वन पंचायत सलाहकार समिति

बाइट 2- मुन्ना सिंह चौहान, विधायक विकासनगर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।