उत्तराखंड: वीकेंड पर पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की उमड़ी भीड़
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वीकेंड और लगातार मिल रही छुट्टियों के चलते पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्यटकों की आमद से पर्यटन कारोबार में रौनक है, लेकिन बढ़ते वाहनों के दबाव ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मसूरी-देहरादून मार्ग के पानी वाले बैंड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा, तो शहर के मुख्य चौक भी वाहनों की कतारों से जूझते नजर आए।
जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिसकर्मी लगातार यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए। जगह-जगह ट्रैफिक को नियंत्रित करने की कोशिश की गई, लेकिन बड़ी संख्या में पर्यटक वाहनों के मसूरी पहुंचने के कारण यातायात को सुचारु बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, उसके अनुरूप पार्किंग सुविधाओं का विकास होना चाहिए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों और पर्याप्त पार्किंग के अभाव के चलते ट्रैफिक की समस्या और गंभीर हो जाती है। उनका कहना है कि पर्यटन सीजन और वीकेंड पर अतिरिक्त ट्रैफिक व्यवस्था की जरूरत है।
बाइट 1- पर्यटक
बाइट 2- पर्यटक
बाइट 3- विजय बिंदवाल, सभासद, मसूरी
🎙️ जनता का संदेश का मत
मसूरी की भरी हुई सड़कों पर गाड़ी चलाना न केवल यातायात को जाम करता है, बल्कि पर्यावरण और मन की शांति पर भी असर डालता है। हमें साइकिल, पैदल या सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देकर ट्रैफिक को कम करना चाहिए। यदि भीड़भाड़ से किसी का स्वास्थ्य या समय प्रभावित हो, तो स्थानीय प्राधिकरण से शांतिपूर्ण समाधान मांगें। साथ मिलकर हम सुंदर प्रकृति को सुरक्षित रख सकते हैं और पर्यटन को सतत बना सकते हैं।