खेल

'वह पानी से निकाली गई मछली की तरह', 3 नंबर पर भेजे गए वैभव सूर्यवंशी तो भड़के अश्विन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'वह पानी से निकाली गई मछली की तरह', 3 नंबर पर भेजे गए वैभव सूर्यवंशी तो भड़के अश्विन

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैच में बेंच पर बैठने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया.

ईशान किशन के चोटिल होने के बाद उन्हें मौका मिला. वैभव आठ गेंद में चार रन बनाकर आउट हो गए.

पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी को नंबर 3 पर भेजने के टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठाए हैं.

भारत ने इस मैच में 4 विकेट से जीत दर्द की.

हालांकि, वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 पर असरदार नहीं रहे. वह आठ गेंद में महज चार रन बनाकर आउट हुए.

अश्विन का कहना है कि नंबर-3 पर भेजे जाने से वैभव अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल पाया.

उन्होंने सुझाव दिया कि अगर भारत इन तीनों बल्लेबाजों को प्लेइंग इलेवन में खिलाना चाहता है, तो नंबर-3 की जिम्मेदारी संजू सैमसन को लेनी चाहिए.

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "यह एक 'मिस' (असफलता) जैसा रहा.

वैभव जैसे युवा क्रिकेटर के लिए 'मिस' कहना शायद अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन चूंकि मेरे पास 'हिट' या 'मिस' में से चुनने के लिए केवल दो ही विकल्प हैं, तो ऐसा लगा जैसे वह 'पानी से बाहर मछली' की तरह असहज हो गए हों.

उन्होंने लगातार जोर लगाने की कोशिश की, उन 8 गेंदों तक वह लगातार कोशिश करते रहे."

अश्विन ने आगे कहा, "ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि वह गेंद को सही टाइमिंग के साथ खेल पा रहे थे.

ऐसे समय में आपको एक सीनियर साथी की जरूरत होती है जो आपके पास आकर कहे, 'शांत रहो, बस डटे रहो, अपने शरीर के करीब खेलने की कोशिश करो और गेंद पर बेहतर नजर रखो.

कभी-कभी, एक बल्लेबाज के तौर पर आपको बस इतना ही सुनने की आवश्यकता होती है कि गेंद को और ध्यान से देखो. खेल की भागदौड़ में अक्सर आप यही चीज भूल जाते हैं. मुझे ऐसा लगा जैसे वह पानी से बाहर निकाली गई मछली की तरह बेचैन थे.

छठे ओवर में बल्लेबाजी के लिए आना उन्हें बिल्कुल भी रास नहीं आया."

अश्विन ने भारत के टीम चयन की उलझन को सुलझाने के लिए एक सुझाव भी दिया.

उन्होंने बताया कि जब तीनों बल्लेबाज एक साथ खेलते हैं, तो टीम पहले भी संजू सैमसन को नंबर-3 पर भेज चुकी है.

उन्होंने सुझाव दिय

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

विषय: वैभव सूर्यवंशी को नंबर 3 पर भेजने का विवाद। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि युवा खिलाड़ी को अचानक प्लेइंग इलेवन में बुलाया गया, जिससे टीम की रणनीति पर सवाल उठे। आम जनता पर इसका असर: क्रिकेट प्रेमियों को टीम चयन की पारदर्शिता पर चर्चा करने के लिए प्रेरित कर सकता है और युवा खिलाड़ियों के प्रति विश्वास बढ़ा सकता है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।