खेल

वैभव OUT, पहले टी20 के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वैभव OUT, पहले टी20 के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है.

आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान का पहला टी20 मैच खेला जाएगा.

गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ी टेंशन यही है कि ओपनिंग में वैभव सूर्यवंशी को रखा जाए या संजू सैमसन की वापसी होगी. चोपड़ा ने सैमसन और अभिषेक को ओपनिंग जोड़ी के तौर पर चुना और इसकी वजह भी बताई.

वैभव सूर्यवंशी बाहर

भारतीय स्क्वाड में ओपनिंग के कुल 4 विकल्प मौजूद हैं, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन.

चूंकि ईशान नंबर-3 पर बैटिंग कर रहे हैं, इसलिए फिलहाल ओपनिंग की जद्दोजहद वैभव, सैमसन और अभिषेक के बीच है.

आकाश चोपड़ा ने कहा कि सैमसन ने ऐसा कुछ गलत नहीं किया है जिससे उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़े.

आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "सबसे बड़ा सवाल, ओपनर कौन होगा?

संजू का आयरलैंड दौरा अच्छा नहीं था, जहां आपने वैभव को नहीं खिलाया. इंग्लैंड टूर बुरा नहीं था, लेकिन सैमसन को ड्रॉप कर दिया गया. फिर उन्हें जिम्बाब्वे टूर से ड्रॉप कर दिया गया.

अब जब आपने उन्हें सेलेक्ट किया है, मेरी नजर में अभिषेक और संजू को ओपनिंग करनी चाहिए."

अभिषेक पर भी उठाए सवाल

आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन के समर्थन में आकर कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है. अभिषेक शर्मा का भी तो एक खराब दौर आया था, लेकिन उनसे कुछ नहीं कहा गया.

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि सैमसन के साथ भी अभिषेक जैसा ही बर्ताव करना चाहिए और उन्हें प्लेइंग इलेवन में वापस लाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज, जो रूट नंबर-1

2 ऑलराउंडर खेलेंगे

<p style

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।