इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया कप्तानी का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', लिख डाला नया इतिहास

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया कप्तानी का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', लिख डाला नया इतिहास

14 नवंबर से सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी शुरू हो गई है.

इस टूर्नामेंट में बिहार टीम के लिए मैदान पर उतरते ही वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया. वैभव मेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे युवा कप्तान बन गए हैं. बिहार का पहला मैच सौराष्ट्र से है.

उन्होंने 15 साल 232 दिन की उम्र में आधिकारिक रूप से पहली बार बिहार टी20 टीम की कप्तानी की.

बतौर कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने अपना पहला टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया.

बताते चलें कि वैभव सभी मैचों में बिहार टीम की कप्तानी नहीं करेंगे. वह जल्द ही राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम को जॉइन करेंगे.

यह टूर्नामेंट 19 नवंबर से शुरू होगा, जिसमें इंडिया ए को नेपाल पाकिस्तान और यूएई के साथ ग्रुप बी में रखा गया है.

वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी करने को लेकर कहा, "बिहार टीम की कप्तानी करना सपने सच होने जैसा है. मैं सौभाग्यशाली हैं कि मुझे यह अवसर मिला."

मेंस टी20 में सबसे युवा कप्तान

वैभव सूर्यवंशी ने क्रोएशिया के जैक वुकुसिच का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2025 में 17 साल 311 दिन की उम्र में पहली बार क्रोएशिया टी20 टीम की कप्तानी की थी.

जबकि वैभव ने 15 साल 232 दिन की उम्र में बिहार टीम को लीड किया है.

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के तैमूर अली हैं, जिन्होंने साल 2009 में डोमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट में क्वेटा बीयर्स की कप्तानी की थी. उस समय तैमूर की उम्र 17 साल 358 दिन थी.

15 साल 232 दिन - वैभव सूर्यवंशी (बिहार)

17 साल 311 दिन - जैक वुकुसिच (क्रोएशिया)

17 साल 358 दिन - तैमूर अली (क्वेटा बीयर्स)

वैभव सूर्यवंशी को लीडरशिप का ज्यादा अनुभव नहीं है.

उन्हें कुछ समय पूर्व दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का उपकप्तान नियुक्त किया गया था. हालांकि सेलेक्टर्स के उस फैसले की जमकर आलोचना हुई थी.

यहां तक कि दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी कह चुके हैं कि वैभव पर इतनी जल्दी

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में वैभव सूर्यवंशी के 15 वर्ष 232 दिन की उम्र में बिहार टी20 टीम के कप्तान बनकर इतिहास रचने की बात है। यह विषय युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि युवा प्रतिभा को मौका मिल रहा है और भारतीय क्रिकेट में नई पीढ़ी के नेतृत्व की शुरुआत हो रही है। इसका आम जनता पर असर यह हो सकता है कि युवा वर्ग में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा, स्थानीय टीमों में भागीदारी बढ़ेगी और राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर उभरेगी।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।