खेल

वैभव सूर्यवंशी फाइनल खेलेंगे या नहीं? गौतम गंभीर लेंगे अंतिम फैसला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वैभव सूर्यवंशी फाइनल खेलेंगे या नहीं? गौतम गंभीर लेंगे अंतिम फैसला

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में अब तक दमदार प्रदर्शन किया है.

पहले मुकाबले में फेल होने के बाद सेमीफाइनल की 2 पारियों में उन्होंने 132 रन बनाए और पहली पारी में शतक लगाने से चूक गए थे.

दलीप ट्रॉफी का फाइनल 6 सितंबर से खेला जाएगा, जिसमें ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा जैसे स्टार खिलाड़ी खेलते दिखेंगे.

इसी बीच हेड कोच गौतम गंभीर के सामने बड़ी मुश्किल आ गई है.

एक तरफ दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेला जा रहा होगा, वहीं टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज की तैयारी भी करनी है.

इस सीरीज के लिए तिलक वर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी भी भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हैं.

यह फैसला कोच गौतम गंभीर को लेना है कि इन तीनों खिलाड़ियों को दलीप ट्रॉफी फाइनल खेलने दिया जाए या अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज को प्राथमिकता दी जाए.

याद दिला दें कि सेमीफाइनल में वैभव ने ईस्ट जोन को सेंट्रल जोन पर जीत दिलाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया था. सेंट्रल जोन पर 4 विकेट से जीत दर्ज करके ईस्ट जोन की टीम फाइनल में पहुंची थी.

फाइनल में ईस्ट जोन का सामना साउथ जोन से होगा.

गौतम गंभीर लेंगे फैसला

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट अनुसार चयनकर्ता चाहते हैं कि उपलब्ध खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच खेलें, जो 6 सितंबर से चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा और ईशान किशन फाइनल में खेलेंगे या नहीं, यह फैसला गौतम गंभीर को लेना है.

भारतीय टीम 9 या 10 दिसंबर को नई दिल्ली में एकत्रित होगी.

अगर गंभीर चाहते हैं कि BCCI द्वारा चयनित सभी खिलाड़ी अफगानिस्तान सीरीज के लिए उपलब्ध रहें, तो वैभव, ईशान और तिलक फाइनल में नहीं खेलेंगे.

यह भी पढ़ें: <a title="बुमराह का रिप्लेसमेंट कौन?

अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले आया नया अपडेट" href="https://www.abplive.com/sports/cricket/prince-yadav-potential-replacement-jasprit-bumrah-upcoming-india-vs-afghanistan-t20-series-if-not-declared-fit-reports-3184181" target="_self">बुमराह का रिप

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।