खेल

वैभव सूर्यवंशी के कार कलेक्शन में एक से बढ़कर लक्जरी गाड़ी, एक की कीमत करोड़ों में

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वैभव सूर्यवंशी के कार कलेक्शन में एक से बढ़कर लक्जरी गाड़ी, एक की कीमत करोड़ों में

15 साल के वैभव सूर्यवंशी दुनिया के सबसे चर्चित क्रिकेटरों में से एक बन चुके हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में आने के बाद उनकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर है.

वैभव हाल ही में नई टाटा सिएरा गाड़ी के मालिक बने हैं, दिवाली के मौके पर वह अपनी गाड़ी की डिलीवरी लेने शोरूम पहुंचे थे.

यह गाड़ी उन्होंने खरीदी नहीं है, बल्कि IPL 2026 में सुपर स्ट्राइकर अवॉर्ड के साथ टाटा की यह चमचमाती कार उन्हें मिली थी.

मगर टाटा सिएरा ही इकलौती गाड़ी नहीं है, जो वैभव सूर्यवंशी के कार कलेक्शन में मौजूद है.

हालांकि वैभव अभी नाबालिग हैं, इसलिए उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, जिससे वो अपनी एक भी गाड़ी को सड़क पर लेकर नहीं जा सकते हैं. फिर भी जान लीजिए कि उनके कार कलेक्शन में अभी कौन-कौन से गाड़ी मौजूद है.

वैभव सूर्यवंशी का कार कलेक्शन

टाटा सिएरा - वैभव सूर्यवंशी की सबसे नई गाड़ी टाटा सिएरा ही है, जो उन्हें IPL 2026 में सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन बनने पर मिली थी.

उन्होंने सीजन में सबसे तूफानी 237.31 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. उसकी डिलीवरी उन्हें दिवाली के दिन मिली. भारत में इस गाड़ी की कीमत 26 लाख रुपये तक जाती है.

मर्सेडीज बेंज - मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार वैभव सूर्यवंशी के पास मर्सेडीज बेंज भी है.

दावा किया जाता है कि उनके पास मर्सेडीज बेंज जीएलई 300डी मॉडल है, जो उन्हें राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के पूर्व मालिक रणजीत बरठाकुर ने दी थी. हालांकि मॉडल को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बरठाकुर ने आईपीएल में शानदार परफॉरमेंस के लिए वैभव को यह गाड़ी गिफ्ट की थी.

टाटा कर्व ईवी - उनके कार कलेक्शन में टाटा कर्व ई भी है.

यह कार उन्हें आईपीएल 2025 में सुपर स्ट्राइकर अवॉर्ड जीतने के लिए मिली थी.

पिछले सीजन भी वैभव ने 206.55 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड जीता था. उसके साथ उन्हें टाटा कर्व का ईवी मॉडल मिला था.

टोयोटा फॉर्चूनर लीजेंडर - इ

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर वैभव सूर्यवंशी के कार कलेक्शन में नई टाटा सिएरा गाड़ी के जुड़ने के बारे में है, जिसे उन्होंने IPL 2026 के सुपर स्ट्राइकर अवॉर्ड के साथ प्राप्त किया। यह विषय दिखाता है कि कैसे एक युवा क्रिकेटर अपनी सफलता से लक्जरी कारें जीतता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह खेल और व्यापार के बीच के संबंध को उजागर करती है, और यह दर्शाती है कि खेल सितारे कैसे अपने प्रशंसकों के लिए प्रेरणा बनते हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि युवा खिलाड़ी अपने करियर को लेकर अधिक प्रेरित हों और खेल के साथ-साथ व्यापारि

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।