वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वैभव सूर्यवंशी ने छोटी सी उम्र में अपनी बल्लेबाजी से जिस तरह सबका ध्यान खींचा है, उससे उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माना जाने लगा है.
लेकिन इस युवा बल्लेबाज को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने थोड़ा संभलकर चलने की सलाह दी है.
कपिल ने वैभव की काबिलियत को माना, लेकिन साथ ही कहा कि अभी उन्हें सुपरस्टार कहना जल्दबाजी होगी.
अपनी बात समझाने के लिए उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली का उदाहरण भी दिया.
कपिल देव का मानना है कि वैभव में आगे बढ़ने की पूरी क्षमता है.
लेकिन, उन्होंने कहा कि क्रिकेट में पहले भी कई खिलाड़ी काफी टैलेंट के साथ सामने आए, लेकिन बाद में उनका करियर उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया. इसलिए वैभव को लेकर अभी से कोई बड़ा फैसला करना ठीक नहीं होगा.
कांबली का उदाहरण देकर समझाई बात
कपिल ने अपनी बात रखते हुए विनोद कांबली का नाम लिया.
उन्होंने कहा कि क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी आए हैं, जिनमें काफी क्षमता थी, लेकिन बाद में वो उस मुकाम तक नहीं पहुंच सके जिसकी उनसे उम्मीद की गई थी.
कांबली का उदाहरण इसी बात को समझाने के लिए दिया गया कि शुरुआती टैलेंट ही लंबे करियर की गारंटी नहीं होता.
अभी 16 साल के हैं वैभव
कपिल देव ने वैभव की उम्र का भी जिक्र किया.
उन्होंने कहा कि वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए समय देना चाहिए.
कपिल के मुताबिक, अगले करीब तीन साल में वैभव की जिंदगी और सोच दोनों में बदलाव आएगा.
उसके बाद ही ये बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा कि वो अपने करियर को किस तरह आगे ले जाते हैं.
प्रदर्शन से ज्यादा जरूरी है खुद को संभालना
कपिल ने कहा कि आने वाले समय में वैभव अपनी जिंदगी और करियर को किस तरह संभालते हैं, ये काफी अहम होगा. उनके मुताबिक, सिर्फ मैदान पर प्रदर्शन देखना ही काफी नहीं है.
खिलाड़ी की सोच, लाइफस्टाइल और बदलती परिस्थितियों के बीच खुद को संभालने की क्षमता भी उसके फ्यूचर में बड़ी भूमिका निभाती है.
<p style="tex
📡 स्रोत: ABP Live Khel