राज्य

वैज्ञानिक खेती ने बदल दी जिंदगी, नर्सरी, सब्जियों और डेयरी से लाखों कमा रहा किसान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वैज्ञानिक खेती ने बदल दी जिंदगी, नर्सरी, सब्जियों और डेयरी से लाखों कमा रहा किसान

राजस्थान के जोधपुर जिले के पीपाड़ क्षेत्र के जालीवाड़ा खुर्द निवासी किसान सुमेरसिंह कछवाहा ने आधुनिक तकनीकों को अपनाकर सीमित जमीन पर खेती की नई मिसाल पेश की है.

महज 13 बीघा खेती योग्य भूमि पर मल्चिंग, ड्रिप सिंचाई और वैज्ञानिक तरीके से सब्जियों की खेती कर उनकी सालाना कृषि आय 3 लाख रुपये से बढ़कर 14-15 लाख रुपये तक पहुंच गई है.

सब्जियों की नर्सरी, अनाज उत्पादन और डेयरी को आय का आधार बनाकर उन्होंने खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदल दिया. उनकी सफलता अब आसपास के किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है.

📡 स्रोत: News18 Hindi

📰 पूरी खबर पढ़ें (News18 Hindi पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।