राजनीति

वाइल्डलाइफ वीक: बक्सा टाइगर रिजर्व में पहली बाघिन की वापसी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वाइल्डलाइफ वीक: बक्सा टाइगर रिजर्व में पहली बाघिन की वापसी

अक्टूबर 02, नई दिल्ली: वाइल्डलाइफ वीक 2026 के मौके पर पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व में बाघों की वापसी की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व में ‘टाइगर री-इंट्रोडक्शन प्रोग्राम’ के तहत पहली बाघिन को छोड़ा।

यह चरणबद्ध टाइगर री-इंट्रोडक्शन प्रोग्राम का पहला चरण है, जिसका लक्ष्य यहां एक स्वस्थ और आत्मनिर्भर बाघ आबादी को फिर से स्थापित करना है।बाघिन को बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से लाया गया है और रिलीज के बाद टेलीमेट्री, कैमरा ट्रैप और फील्ड मॉनिटरिंग के जरिए उसकी लगातार निगरानी की जाएगी।

इस नए कार्यक्रम के जरिए प्राकृतिक रिकवरी को गति देने की कोशिश की जाएगी। इसमें 64 इको-डेवलपमेंट और जॉइंट फॉरेस्ट मैनेजमेंट कमेटियों के जरिए स्थानीय समुदायों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।इस पहल का लक्ष्य सिर्फ बाघों को वापस लाना नहीं, बल्कि बक्सा में लंबे समय तक एक सुरक्षित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बाघ आबादी तैयार करना है।

(फोटो सोर्स: @byadavbjp)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।