राज्य

वैष्णो देवी मंदिर है आस्था का केंद्र, 1990 में शुरू हुआ निर्माण; 2001 में मूर्तियों की स्थापना, रोज जुटती है भीड़

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वैष्णो देवी मंदिर है आस्था का केंद्र, 1990 में शुरू हुआ निर्माण; 2001 में मूर्तियों की स्थापना, रोज जुटती है भीड़

भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी मां सिद्धपीठ श्री माता वैष्णो देवी मंदिर शहर के प्रमुख मंदिरों में एक है। यहां रोज पूजा के लिए भक्तों की भीड़ रहती है। भक्त बताते हैं कि माता उनकी मुरादें पूरी करती हैं। वर्ष 1981 में सीतामढ़ी से भक्तों की टोली जम्मू के त्रिकूटा पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन को गई थी।

वहां से प्रेरणा मिली कि सीतामढ़ी में भी पूजा और प्रचार-प्रसार हो। इसके बाद शहर में मां वैष्णो देवी सेवा मंडल की स्थापना हुई। मंडल की ओर से हर साल न्यूनतम खर्च पर भक्तों को जम्मू के त्रिकूटा पर्वत पर दर्शन के लिए ले जाया जाने लगा। यहां हर वर्ष विशाल भगवती जागरण का आयोजन भी होने लगा। दिल्ली से प्रसिद्ध कलाकारों को बुलाया जाता रहा।

मंदिर कमेटी के ट्रस्टी वीरेंद्र कुमार बताते हैं कि माता के आशीर्वाद से फिर प्रेरणा मिली कि यहीं माता का मंदिर स्थापित किया जाए। थाना रोड, माता मंदिर मार्ग पर ध्वस्त हो चुके राम-जानकी मंदिर को विधिवत मां वैष्णो देवी सेवा ट्रस्ट को सौंपा गया। मंदिर के बीच कक्ष में है माता वैष्णो देवी की भव्य प्रतिमा मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम झा एवं अरुण झा ने बताया कि मंदिर में तीन कक्ष हैं।

बीच के कक्ष में माता वैष्णो देवी की भव्य प्रतिमा है। बाईं तरफ राम दरबार है। दूसरी तरफ भगवान शंकर की भव्य और दर्शनीय मूर्ति है। जगतगुरु श्री शंकराचार्य जी महाराज ने मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने प्रशंसा की। मंदिर के माध्यम से समाज सेवा के लिए सदस्यों को प्रेरित किया। उनके निर्देश पर मंदिर में हर शनिवार जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी बांटी जाती है।

हर मंगलवार रात जरूरतमंदों को भरपेट भोजन कराया जाता है। गरीब लड़कियों को तकनीकी शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाता है। जरूरतमंदों की बेटियों की शादी में सामग्री देकर मदद की जाती है। मंदिर के भूतल पर अतिथि भवन है। इसे न्यूनतम शुल्क पर या जरूरत के अनुसार निःशुल्क भक्तों को दिया जाता है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।