अपराध

वैश्विक चुनौतियों के समाधान में महिला नेतृत्व निभा सकता हैं महत्वपूर्ण भूमिका : ओम बिरला, ब्रिक्स महिला नेतृत्व शिखर सम्मेलन का आगाज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वैश्विक चुनौतियों के समाधान में महिला नेतृत्व निभा सकता हैं महत्वपूर्ण भूमिका : ओम बिरला, ब्रिक्स महिला नेतृत्व शिखर सम्मेलन का आगाज

जयपुर, 21 नवंबर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, वैश्विक शांति, आतंकवाद और खाद्य सुरक्षा जैसी चुनौतियां किसी एक देश तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके समाधान के लिए पूरी दुनिया को मिलकर प्रयास करने होंगे। इन वैश्विक मुद्दों पर प्रभावी पहल में महिलाओं का अनुभव, दृष्टिकोण और नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

बिरला शनिवार को टोंक जिले की वनस्थली विद्यापीठ में आयोजित ब्रिक्स महिला नेतृत्व शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सृजन, शक्ति और संवेदना का प्रतीक माना गया है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान निर्माण और लोकतांत्रिक व्यवस्था के विकास तक महिलाओं ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

आज विज्ञान, शिक्षा, तकनीक, उद्यमिता और शासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों से संसद तक महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूती देने में नारी शक्ति वंदन अधिनियम महत्वपूर्ण पहल है। महिला सशक्तीकरण को महिला नेतृत्व वाले विकास में बदलने के लिए शिक्षा, तकनीक, वित्तीय संसाधनों और निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है।

बिरला ने कहा कि 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना के अनुरूप विभिन्न देशों की महिला नेतृत्वकर्ताओं के बीच संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान वैश्विक स्तर पर सहयोग के नए रास्ते खोल सकता है। 23 नवंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में ब्रिक्स सहित विभिन्न देशों की महिला सांसद, नीति-निर्माता, शिक्षाविद और उद्यमी हिस्सा ले रही हैं।

सम्मेलन में महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन देने, उनके लिए अवसरों का विस्तार करने और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वनस्थली विद्यापीठ पहुंचने पर जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय की ओर से लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर टीना डाबी, पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

बाईट: ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर बताती है कि वैश्विक चुनौतियों जैसे जलवायु परिवर्तन, शांति, आतंकवाद और खाद्य सुरक्षा में महिलाओं का नेतृत्व महत्वपूर्ण हो सकता है, और ओम बिरला ने ब्रिक्स महिला नेतृत्व शिखर सम्मेलन के आगाज की बात की। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ये मुद्दे सभी देशों को प्रभावित करते हैं और महिलाओं का अनुभव एवं दृष्टिकोण नई समाधान खोजने में मदद कर सकता है। यदि महिलाओं को अधिक नेतृत्व के अवसर मिलते हैं, तो निर्णय प्रक्रियाएँ अधिक समावेशी और प्रभावी होंगी, जिससे समाज में समानता, आर्थिक विकास और सुरक्षा

🎙️ जनता का संदेश का मत

महिलाओं का नेतृत्व न केवल समाज के विकास का इंजन है, बल्कि संघर्षों के समाधान में भी अनमोल है। जब घरेलू विवाद उत्पन्न हों, तो संवाद और कानूनी मार्ग अपनाएँ; वित्तीय मतभेदों पर अदालत की सहायता लें; गुस्से में संयम रखें। समाज को एकजुट होकर वैश्विक चुनौतियों का सामना करना चाहिए। हर महिला को अपनी आवाज़ बुलंद करने का अधिकार है, ताकि हम मिलकर शांति, समृद्धि और न्याय की दिशा में आगे बढ़ सकें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।