'वजन कम करो', YRF कास्टिंग डायरेक्टर ने अंजलि आनंद से कही थी ये बात, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अंजलि आनंद के लिए फिल्मों में काम पाना और एक्टर बनना आसान नहीं था.
एक्टिंग और डांस की ट्रेनिंग लेने के बावजूद उन्हें इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा.
हालात ऐसे हो गए थे कि उनकी सेविंग्स भी खत्म होने लगी थीं और वह एक्टिंग छोड़कर विदेश जाने तक का सोचने लगी थीं.
हालांकि, अंजलि की किस्मत तब बदल गई जब उन्हें करण जौहर की एक फिल्म में काम करने का मौका मिला.
इस फिल्म के बाद उनके लिए इंडस्ट्री में काम के नए रास्ते खुले और वो 'धमाल 4' में लीड रोल के लिए भी कास्ट हो गईं.
फराह खान के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अंजलि ने अपने करियर को लेकर कर बात की.
अंजलि आनंद ने याद किए स्ट्रगल के दिन
फराह खान के हालिया व्लॉग में अंजलि आनंद ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए कहा, '2020 मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था.
मैं भारत छोड़ने और एक्टिंग पूरी तरह छोड़ने के बारे में सोच रही थी. मुझे कोई एक्टिंग ऑफर नहीं मिल रहे थे.
महामारी आ चुकी थी, मेरी सारी सेविंग्स खत्म हो गई थीं और मैं छह महीने से अकेले किराए के घर में रह रही थी.
मुझे याद है कि जब मुझे शनू शर्मा का मैसेज आया, तब मेरे दोस्त मुझे जबरदस्ती गोवा ले गए थे. उन्होंने मैसेज में लिखा था, 'बेबी, मुझे फोन करो.''
YRF की कास्टिंग डायरेक्टर शनू शर्मा के साथ हुई मुलाकात को याद करते हुए अंजलि आनंद ने बताया, 'जब भी मैं रोल के लिए उनसे मिलने जाती थी, तो वो मुझसे कहती थीं, 'जब तुम वजन कम करोगी, तब हम तुम्हारे साथ कुछ करेंगे.''
अंजलि की मां ने भी बताया कि जब उनकी बेटी ऑडिशन देने के लिए घर से निकलती थी, तो वो अक्सर सोचती थीं कि शायद इस बार भी उसका सिलेक्शन नहीं होगा.
वो खुद से कहती थीं, 'इस बार भी इसका नहीं होगा.'
करण जौहर से मिलने पर मां ऐसा था रिएक्शन
कर
📡 स्रोत: ABP Live Film