भोपाल

वन नेशन, वन इलेक्शन पर युवाओं ने रखे विचार, भाषण प्रतियोगिता के विजेता अब भोपाल में करेंगे संवाद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वन नेशन, वन इलेक्शन पर युवाओं ने रखे विचार, भाषण प्रतियोगिता के विजेता अब भोपाल में करेंगे संवाद

खंडवा। युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ने और संसदीय परंपराओं के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से माय भारत खंडवा द्वारा वन नेशन, वन इलेक्शन विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय माध्यमिक विद्यालय, खंडवा में किया गया।

इस प्रतियोगिता में जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने वन नेशन, वन इलेक्शन के विषय पर अपने विचार, तर्क और दृष्टिकोण प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किए। युवाओं ने इस विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपनी समझ का परिचय दिया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें संसदीय परंपराओं से परिचित कराना और विचारों की अभिव्यक्ति के लिए मंच उपलब्ध कराना रहा। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायकों ने प्रतिभागियों के विचारों और प्रस्तुति का मूल्यांकन किया। उत्कृष्ट संवाद और प्रभावशाली प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

चयनित प्रतिभागियों को अब भोपाल स्तर पर अपने विचार रखने और संवाद करने का अवसर मिलेगा। माय भारत की जिला प्रमुख पल्लवी दुबे ने आयोजन के उद्देश्य और युवाओं की सहभागिता को लेकर जानकारी दी।

बाइट पल्ल्वी दुबे - माय भारत,जिला प्रमुख

---- माय भारत खंडवा ने आयोजित की वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता

जिले के युवाओं ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रभावशाली ढंग से रखे अपने विचार

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और संसदीय परंपराओं की समझ विकसित करना रहा उद्देश्य

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को निर्णायकों ने किया सम्मानित

खंडवा के चयनित युवा अब भोपाल स्तर पर रखेंगे अपने विचार

💡 पृष्ठभूमि (Background)

वन नेशन, वन इलेक्शन एक विचारधारा है जो यह बताती है कि एक देश के सभी नागरिकों को एक साथ मिलकर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भाग लेना चाहिए। यह अवधारणा युवाओं में चुनावी जागरूकता और राष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देती है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह दिखाती है कि ग्रामीण और शहरी युवाओं को सक्रिय रूप से लोकतंत्र के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। जब युवा अपने विचार प्रस्तुत करते हैं, तो वे नयी ऊर्जा और ताज़ा दृष्टिकोण लेकर आते हैं, जिससे समाज में भागीदारी और विश्वास बढ़ता है। इसके परिणामस्वरूप, आम

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।