देश

"वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना" के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को देशभर में कहीं भी राशन लेने की मिल रही सुविधा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
"वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना" के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को देशभर में कहीं भी राशन लेने की मिल रही सुविधा

सितंबर 30, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): राशन कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के माध्यम से अब पात्र लाभार्थियों को देशभर में कहीं भी राशन लेने की सुविधा मिल रही है। हमीरपुर जिला की खाद्य आपूर्ति नियंत्रक आंचल कुमारी ने बताया कि ये विशेष सुविधा प्रवासी श्रमिकों और रोज़गार के कारण अपने गृह क्षेत्र से बाहर रहने वाले परिवारों के लिए उपयोगी सिद्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के मेरा राशन मोबाइल ऐप के माध्यम से अब परिवार का कोई भी सदस्य देश के किसी भी शहर अथवा राज्य में राशन की सुविधा प्राप्त कर सकता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।