वनडे में बनेंगे 500 रन! वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज का सनसनीखेज दावा; गेंदबाजों में खौफ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक एक बार भी 500 का टोटल बोर्ड पर नहीं लगा है.
फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में फॉर्मेट का सबसे बड़ा टोटल 498/4 रनों का है, जो इंग्लैंड ने 2022 में नीदरलैंड्स के खिलाफ बनाया था. 50 ओवर क्रिकेट में फैंस वाकई यह टोटल देखकर दंग रह गए थे.
लेकिन वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि अब वनडे में 500 रन भी बन सकते हैं.
उनके दावे से गेंदबाजों में जरूर खौफ होगा.
ब्रावो ने का मानना है कि बल्लेबाजों के बढ़ते हुए दबदबे को देखते हुए 500 रन बनना कोई बड़ी बात नहीं है. इसके साथ उन्होंने गेंदबाजों को सलाह भी दी.
वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि बल्लेबाजों की स्किल में इजाफा हुआ है. इसी तरह गेंदबाजों को भी प्रासंगिक बने रहने के लिए अपने कौशल को बढ़ाना होगा.
बल्लेबाजों में हुआ सुधार
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दौरान ड्वेन ब्रावो ने कहा, "बल्लेबाजों के कौशल में काफी सुधार हुआ है. अब गेंदबाजों को सुधार करना होगा और अपने खेल में नयी चीजों को जोड़ना होगा.
वर्ल्ड क्रिकेट में हो रहे बदलावों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए उन्हें अपनी स्किल बढ़ानी होगी."
गेंदबाजों को भी बिठाना होगा तालमेल
ब्रावो ने आगे कहा, "खेल बदल रहा है.
इसकी गति तेज हो गई है और यह अच्छा है लेकिन गेंदबाजों को भी इससे तालमेल बिठाना होगा.
जिस तरह से बल्लेबाज निर्भीक होकर बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखते हुए मुझे खुशी है कि मैंने खेलना छोड़ दिया है."
वनडे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े टोटल
वनडे के टॉप-5 सबसे बड़े टोटल में इंग्लैंड का नाम तीन बार नजर आता है. तीन सबसे बड़े टोटल इंग्लिश टीम ने ही बनाए हैं.
बाकी चौथे और पांचवें नंबर के सबसे स्कोर श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका ने बनाए हैं. लिस्ट में भारत बहुत नीचे 11वें पायदान पर 418/5 रनों के टोटल के साथ है.
इंग्लैंड- 498/4 रन बनाम नीदरलैंड्स, 2022
<p style="text-alig
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
वन-डे क्रिकेट में 500 रन की संभावना पर चर्चा वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ड्वेन ब्रावो के दावे से शुरू हुई है। यह विषय एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड को चुनौती देने के इर्द-गिर्द घूमता है, क्योंकि अब तक का सबसे बड़ा वन-डे टोटल 498/4 है। खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह खेल के आँकड़ों में एक नया मापदण्ड स्थापित कर सकती है, जिससे खिलाड़ियों और टीमों की रणनीति पर असर पड़ेगा। आम जनता के लिए इसका मतलब है कि भविष्य के मैचों में और भी रोमांचक, उच्च-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल सकते हैं, जिससे खेल की लोकप्रियता और
🎙️ जनता का संदेश का मत
किसी भी क्षेत्र में असंभव को संभव बनाना प्रेरणादायक है, परंतु यह याद रखना चाहिए कि सफलता के लिए प्रयास, अनुशासन और टीम वर्क अनिवार्य हैं। जब हम किसी लक्ष्य की ऊँचाई तय करते हैं, तो हमें अपने साथी खिलाड़ियों और प्रशंसकों के साथ विश्वास और सम्मान का आधार बनाना चाहिए। यही वह मूलभूत गुण है जो व्यक्तिगत और सामाजिक दोनों स्तर पर स्थायी विकास को सुनिश्चित करता है।