खेल

वनडे में भारत का सबसे बड़ा रन चेज कितना? कभी नहीं छुआ 400 का आंकड़ा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वनडे में भारत का सबसे बड़ा रन चेज कितना? कभी नहीं छुआ 400 का आंकड़ा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार (30 सितंबर) को दूसरा वनडे गुवाहाटी में खेला जा रहा है. मैच में पहले बैटिंग करने के बाद वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 405-7 रन बोर्ड पर लगाए.

भारत को जीत के लिए 406 रन बनाने होंगे.

इस आंकड़े को देखकर सबके मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि फॉर्मेट में भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज कितना है? क्या भारत इस आंकड़े को चेज कर पाएगा या नहीं.

सबसे पहले तो आपको बता दें कि भारत ने अब तक एक बार भी 400 या उससे ज्यादा का सफल रन चेज नहीं किया है.

इससे पहले भी भारत को वनडे में 400 से ज्यादा का लक्ष्य मिल चुका है, लेकिन मेन इन ब्लू उसे चेज नहीं कर सकी थी. तो अब आइए जानते हैं कि भारत ने सबसे बड़ा सफल रन चेज कितने रन का किया है.

वनडे में भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज

अब तक टीम इंडिया ने वनडे में सबसे बड़ा सफल रन चेज 360 रनों का किया है. 2013 में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 359-5 रन बोर्ड पर लगाए थे.

चेज करते हुए टीम इंडिया ने सिर्फ 43.3 ओवर में 1 विकेट पर 362 रन बनाकर जीत हासिल कर ली थी.

ओपनिंग पर उतरे रोहित शर्मा ने 17 चौके और 4 छक्के लगाकर नाबाद 141 रनों की पारी खेली थी.

नंबर तीन पर विराट कोहली ने 52 गेंदों में 100* रन बनाए थे, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे थे.

वहीं ओपनिंग पर दूसरे बल्लेबाज के रूप में उतरे शिखर धवन शतक से चूक गए थे. धवन ने 86 गेंदों में 14 चौके लगाकर 95 रन बनाए थे.

गुवाहाटी में वेस्टइंडीज की तरफ से लगे 3 शतक

गुवाहाटी के वनडे में वेस्टइंडीज की तरफ से 3 बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेलीं. आमिर जंगू ने 77 गेंदों में 114 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.

नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए कप्तान शाई होप ने 104 रनों की पारी खली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के जड़े. ओपनिंग पर उतरे जॉन कैम्पबेल ने 68 गेंदों में 101 रन बनाए. उनके बल्ले से 9

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत व पश्चिमी द्वीपों के बीच 30 सितंबर को गुवाहाटी में होने वाला वनडे मैच एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 405-7 की बड़ी स्कोर बनाई है, जिससे भारत को 406 रन का लक्ष्य तय हुआ है। यह सवाल उठता है कि भारत का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज कितना रहा है और क्या यह नया रिकॉर्ड तोड़ सकता है। यह घटना न केवल खेल प्रेमियों के लिए रोचक है, बल्कि भारत की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास को भी प्रभावित कर सकती है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।