खेल

वनडे में टीम इंडिया को 100 से कम में ALL OUT करने वाली टीमें, न्यूजीलैंड टॉप पर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वनडे में टीम इंडिया को 100 से कम में ALL OUT करने वाली टीमें, न्यूजीलैंड टॉप पर

न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम को महज 89 रनों पर समेट दिया.

कीवी टीम ने यह मुकाबला 244 रनों से जीता, जो भारत की वनडे इतिहास में रनों की दूसरी सबसे बड़ी हार रही. 89 रन, यह ODI क्रिकेट में टीम इंडिया का छठा सबसे कम स्कोर भी है.

शुक्रवार को टीम इंडिया के नाम ऐसे ही कई अनचाहे रिकॉर्ड जुड़े.

यह पहली बार नहीं है जब न्यूजीलैंड ने किसी वनडे मैच में भारतीय टीम को 100 से कम स्कोर पर समेटा है.

टीम इंडिया को सबसे ज्यादा बार 100 से कम रन पर ऑलआउट करने वाली टीमों की लिस्ट में न्यूजीलैंड ही टॉप पर है.

यहां देख लीजिए उन 5 टीमों की लिस्ट, जिन्होंने भारतीय टीम को वनडे पारी में 100 रन भी नहीं बनाने दिए.

न्यूजीलैंड - 3 बार

वनडे में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने कुल तीन बार 100 से कम रनों पर ऑलआउट किया है.

उसने सबसे पहले साल 2010 में ऐसा किया था, जब भारत-श्रीलंका-न्यूजीलैंड ट्राई सीरीज के मैच में टीम इंडिया 88 के स्कोर पर सिमट गई थी.

उसके 9 साल बाद हैमिल्टन में कीवी टीम ने भारत के धुरंधरों को 92 के स्कोर पर चित्त कर दिया था.

अब 2026 में न्यूजीलैंड ने तीसरी बार टीम इंडिया को 100 से कम स्कोर पर ऑलआउट किया है.

श्रीलंका - 2 बार

श्रीलंका भी दो बार अपनी पड़ोसी टीम को 100 से कम स्कोर पर समेट चुकी है.

साल 2000 में भारत की पूरी टीम 54 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, जो आज भी उसका ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे छोटा स्कोर है.

श्रीलंका ने 1986 में भी कुछ ऐसा ही कारनामा किया था, जब पूरी टीम 78 रन बना पाई थी.

ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका - 1 बार

ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने एक-एक बार भारतीय टीम को 100 रन से कम स्कोर पर रोका है.

ऑस्ट्रेलिया ने साल 1981 में भारतीय टीम को 63 रनों पर ऑलआउट किया, जो वनडे में उसका दूसरा सबसे कम स्कोर भी है. वहीं पाकिस्तान ने आज से करीब 48 साल पहले टीम इंडिया को केवल 78 रन बनाने दिए थे.

इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका ने साल 2006 में भारतीय टीम को 91 के स्क

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारत के वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड द्वारा 89 रन पर भारत को 100 से कम में सभी आउट करने की घटना पर आधारित है। यह घटना भारत के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी हार और छठा सबसे कम स्कोर है, जो भारतीय टीम के लिए एक झटका है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाता है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम की स्थिरता पर सवाल उठ रहे हैं और प्रशंसकों व खिलाड़ियों के बीच चिंताएँ बढ़ रही हैं। आम जनता पर इसका असर मनोबल पर पड़ेगा, खेल के प्रति विश्वास घटेगा और भारतीय क्रिकेट के सुधार की मांग बढ़ेगी।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।