वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर विजेता रेलकर्मियों को किया गया सम्मानित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लखनऊ में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रेलकर्मियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का गायन किया।
इस अवसर पर बताया गया कि लखनऊ मंडल में इस उपलक्ष्य में साल भर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें सामूहिक गायन, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, परिचर्चा और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम शामिल रहे।कार्यक्रम के अंतिम चरण में 1 से 7 नवंबर तक मंडल कार्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता और चारबाग रेलवे स्टेडियम में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
इन सभी प्रतियोगिताओं में रेलकर्मियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के इतिहास और महत्व को याद करना तथा रेलकर्मियों में देशभक्ति, एकता और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था।इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलिमा चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।