राजनीति

वांगचुक बोले-सरकार के खिलाफ बोला, मेरा एनकाउंटर हो सकता है:लेह हिंसा को लेकर कहा- गृहमंत्री इस्तीफा दें, हिंसा की जिम्मेदारी लें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वांगचुक बोले-सरकार के खिलाफ बोला, मेरा एनकाउंटर हो सकता है:लेह हिंसा को लेकर कहा- गृहमंत्री इस्तीफा दें, हिंसा की जिम्मेदारी लें

क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने गुरुवार को आशंका जताई कि सरकार के खिलाफ बोलने की वजह से उन्हें किसी एनकाउंटर में मारा जा सकता है। इतना ही नहीं, उन्होंने पिछले साल लेह में हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। वांगचुक ने यह बात हिंसा की पहली बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

पिछले साल लद्दाख में राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए थे। उन्होंने न्यायिक जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। रिपोर्ट जारी नहीं होने पर स्वतंत्र ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ बनाकर पुलिस फायरिंग की जांच कराने की चेतावनी दी। वांगचुक बोले- जान की धमकी मिली वांगचुक ने कहा कि उन्हें अपनी जान को लेकर धमकियां मिली हैं।

उन्होंने कहा कि देश को जगाने में मदद मिले तो वह किसी भी नतीजे का सामना करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, “उन्होंने मुझे जेल में डाल दिया है। अब यह भी संभव है कि कहीं मेरा एनकाउंटर कर दिया जाए। लोग कहते हैं- तुम्हारा एनकाउंटर कर दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो होने दीजिए, ताकि देश जागे।” वांगचुक ने पिछले साल के आंदोलन के दौरान हुई मौतों के लिए गृह मंत्री को राजनीतिक रूप से जिम्मेदार बताया।

उन्होंने कहा कि इस घटना की जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “आज लद्दाख से मैं कहता हूं कि अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए। लद्दाख में जो हुआ, उसकी जिम्मेदारी उन्हें लेनी होगी।” वांगचुक ने आरोप लगाया कि सुरक्षा बलों ने स्थानीय युवाओं पर AK-47 समेत स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया।

बाद में इन्हीं युवाओं को ‘राष्ट्र-विरोधी’ बताया गया। राहुल गांधी के बयान का समर्थन वांगचुक ने जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमित शाह के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया। हालांकि, उन्होंने लद्दाख के हालात पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाया।

वांगचुक ने कहा, “राहुल गांधी खड़े हुए और पूछा कि छात्रों पर ऐसे हथियारों का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। उन्होंने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। मैं इसका समर्थन करता हूं।” उन्होंने कहा, “लेकिन अगर उन्होंने पहले अमित शाह के इस्तीफे की मांग की थी, तो लद्दाख में हुई घटना पर क्या?

यहां AK-47 का इस्तेमाल हुआ और लोग मारे गए। गोलियां उनके सिर और सीने में लगीं।” उन्हों

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सोनम वांगचुक, एक प्रसिद्ध क्लाइमेट एक्टिविस्ट, ने गुरुवार को कहा कि सरकार के खिलाफ बोलने के कारण उन्हें एनकाउंटर में मारा जा सकता है। उन्होंने पिछले साल लेह में हुई हिंसा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग भी की। यह विषय सरकार की नीतियों, मानव अधिकारों और क्षेत्रीय संघर्षों के बीच जटिल संबंध को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकार के अधिकार और नागरिक स्वतंत्रता के बीच तनाव को दिखाती है, साथ ही लद्दाख की राजनीतिक स्थिति पर भी प्रकाश डालती है। आम जनता पर इसका असर य

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।