वांगचुक ने लद्दाख के LG वीके सक्सेना पर लगाया आरोप, स्टिंग ऑपरेशन को लेकर किया बड़ा दावा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने लद्दाख के उपराज्यपाल (LG) के प्रशासन के खिलाफ एक स्टिंग ऑपरेशन का दावा किया है.
वांगचुक ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर एक 'कार्टेल' (व्यापारिक गुट) चलाने और माफिया के साथ कॉरपोरेट मित्रों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है.
उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इस मामले में हस्तक्षेप और कार्रवाई करने की मांग की है.
वांगचुक का दावा है कि उनकी कानूनी टीम की तरफ से उपलब्ध कराए गए ऑडियो और वीडियो क्लिप्स से पता चलता है कि प्रशासन उनके संस्थानों को बदनाम करने और उन्हें परेशान करने के एक सुनियोजित अभियान में शामिल है.
उपराज्यपाल को लेकर वीडियो पोस्ट में बोले वांगचुक
सोनम वांगचुक ने X प्लेटफॉर्म पर साझा किए एक वीडियो पोस्ट में कहा, देश के युवाओं, लद्दाख और अरुणाचल जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों की भलाई के लिए आवाज उठाने के कारण मुझे लगातार निशाना बनाया जा रहा है और बदनाम किया जा रहा है.
लद्दाख में उपराज्यपाल प्रशासन की तरफ से हमारे स्कूलों को हर संभव तरीके से परेशान किया जा रहा है, लेकिन हमारे वकीलों की ओर से किए गए इस स्टिंग ऑपरेशन से साबित होता है कि उपराज्यपाल प्रशासन सीधे तौर पर अवैध रूप से बदनाम करने वाले अभियानों (और अन्य गलत गतिविधियों) में शामिल है.
STING OPERATION AGAINST THE WITCH-HUNT OPERATIONS OF LG LADAKH...
For raising my voice for the youth of the nation and the well-being of border areas like Ladakh Arunachal, I'm being continuously witch-hunted and defamed our schools being harrassed in every possible way by the LG Administration in Ladakh.
But this Sting Operation by our lawyers establishes that the LG Administration is directly involved in illegal smear campaigns ( much more).
Much more has come to us from the Raj-Niwas/ Lok-Niwas
📡 स्रोत: ABP Live