राज्य

वन्यजीवों की तस्वीरों ने मोहा मन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वन्यजीवों की तस्वीरों ने मोहा मन

वन्यजीव सप्ताह में दिखा हाड़ौती का वन्यजीव संसारकोटा, 6 अक्टूबर। वन विभाग की ओर से आयोजित वन्यजीव सप्ताह के तहत कोटा में फोटो प्रदर्शनी और औषधीय पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में शहरवासियों, वन्यजीव प्रेमियों और विद्यार्थियों बाघ, तेंदुआ, भालू, चिंकारा और गोडावण सहित कई प्रजातियों के पक्षियों की आकर्षक तस्वीरें शामिल हैं। तस्वीरों के माध्यम से ने पहुंचकर वन्यजीवों एवं प्रकृति से जुड़ी जानकारी हासिल की।

फोटो प्रदर्शनी में हाड़ौती क्षेत्र के 25 फोटोग्राफरों द्वारा खींची गई वन्यजीवों और पक्षियों की तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। इनमें बाघ, तेंदुआ, भालू, चिंकारा और गोडावण सहित कई प्रजातियों के पक्षियों की आकर्षक तस्वीरें शामिल हैं। तस्वीरों के माध्यम से हाड़ौती के समृद्ध वन्यजीव संसार और प्राकृतिक विविधता को करीब से देखने का अवसर लोगों को मिला।

वहीं प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजातियों के औषधीय पौधे भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। लोगों ने इन पौधों के बारे में जानकारी लेने में रुचि दिखाई। प्रदर्शनी का उद्देश्य वन्यजीवों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति के महत्व को समझाना रहा।

वन्यजीव सप्ताह के तहत आयोजित यह प्रदर्शनी वन्यजीव संरक्षण के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के साथ हाड़ौती की प्राकृतिक विरासत और स्थानीय फोटोग्राफरों की प्रतिभा को सामने लाने का भी प्रभावी माध्यम बनी।

होल्ड बाईट

1- एच.ए. जैदी, छायाकार।

2- डॉ. सुधीर गुप्ता, वन्यजीव विशेषज्ञ।

3- फिरोज खान, पर्यावरण प्रेमी।

4 अशोक कुमार शर्मा, पर्यावरण प्रेमी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।