वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:BHU के छात्रों ने बनाई भिखारी फ्रेशर्स पार्टी, SOG ने 47 जुआरी पकड़े
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →नमस्कार, वाराणसी की कल (बुधवार) की बड़ी खबरें...वाराणसी के शिवाला में सीवर चेंबर से 12 बोरियां मिलने के मामले में जल निगम की FIR के बाद सियासत तेज हो गई है। महापौर अशोक तिवारी इसे विपक्ष की साजिश बता चुके हैं, जिस पर कांग्रेस पार्षद दल के नेता गुलशन अली अंसारी ने सवाल उठाए हैं। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1.
लोलार्क कुंड में स्नान करने से गूंजती है किलकारी, गुप्तकाल से जुड़ा है इतिहास वाराणसी के प्राचीन लोलार्क कुंड में 17 सितंबर को लोलार्क षष्ठी का स्नान होगा। संतान प्राप्ति और विशेष रूप से पुत्र रत्न की कामना लेकर देशभर से करीब एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर... 2.
वाराणसी में पार्षद बोले- विपक्ष नहीं, जल निगम की लापरवाही वाराणसी के शिवाला में सीवर चेंबर से 12 बोरियां मिलने के मामले में जल निगम की FIR के बाद सियासत तेज हो गई है। महापौर अशोक तिवारी इसे विपक्ष की साजिश बता चुके हैं, जिस पर कांग्रेस पार्षद दल के नेता गुलशन अली अंसारी ने सवाल उठाए हैं। पढ़ें पूरी खबर... 3.
BHU में रिजल्ट लेट होने पर भी नहीं रुकेगी छात्रों की सुविधाएं काशी हिंदू विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में देरी के बावजूद नियमित विद्यार्थियों को हॉस्टल, स्वास्थ्य सेवाएं और लाइब्रेरी की सुविधा मिलती रहेगी। समर्थ पोर्टल पर फीस भुगतान का लिंक नहीं बनने के कारण इन सुविधाओं पर रोक नहीं लगेगी। पढ़ें पूरी खबर... 4.
IIT-BHU गैंगरेप आरोपी की सफाई में दो गवाह पेश, 31 अक्टूबर 2023 को हुई थी वारदात वाराणसी के IIT-BHU गैंगरेप केस में बुधवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में सुनवाई हो रही है। कोर्ट में तीनों आरोपियों की ओर से सफाई के लिए गवाह पेश किए जाएंगे। तीनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने 313 का समन जारी किया गया था।
पढ़ें पूरी खबर... 5. 1076 महिला खिलाड़ियों ने मनाया PM मोदी का जन्मदिन:वाराणसी में तिरंगा लेकर बनाई मानव शृंखला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले बुधवार को वाराणसी के विकास इंटर कॉलेज में 1076 महिला खिलाड़ियों ने उनका जन्मदिन मनाया।
कार्यक्रम में शामिल सभी खिलाड़ी स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर खेल चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर... 6.
वाराणसी के गंगा घाट पर 5 फीट सिल्ट जमा:गंगा का जलस्तर घटने लगा वाराणसी में बुधवार को मौसम बदला नजर आया। आसमान में हल्के बादल छाए रहे और दिन का तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग ने दिनभर हल्की बारिश की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर... 7.
काशी विश्वनाथ मंदिर के नए CEO बने सत्यम मिश्रा, पिछले सप्ताह हटाए गए थे विश्वभूषण मिश्रा यूपी सरकार ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी की तैनाती की है। पीसीएस अधिकारी और प्रयागराज के एडीएम सत्यम मिश्र के मंदिर का नया सीईओ बनाया गया है। वे विश्वभूषण मिश्रा की जगह लेंगे। पढ़ें पूरी खबर... 8.
रक्षा मंत्री के आगमन पर एयरपोर्ट पर बढ़ी सुरक्षा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। एयरपोर्ट के आसपास भी पुलिस बल तैनात किया गया। पढ़ें पूरी खबर... 9.
BHU के छात्रों ने बनाया भिखारी फ्रेशर्स पार्टी, महिला प्रोफेसर ने कहा था भीख मांगने आ गये काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कला संकाय स्थित दर्शन विभाग में बुधवार को छात्रों का विरोध का अनोखा तरीका देखने को मिला। कुछ छात्र हाथों में पोस्टर लेकर और भिखारी के साथ विभाग के बाहर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर... 10.
वाराणसी-SOG ने सिगरा में दबोचा जुआरियों का गिरोह वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में बड़े जुए के अड्डे पर डीसीपी क्राइम के साथ एसओजी-2 ने छापेमारी कर बड़ा गिरोह पकड़ा। SOG-2 की टीम ने पहले दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुलने पर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। पढ़ें पूरी खबर...
📡 स्रोत: NewsData.io