राजनीति

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:BHU में प्रॉक्टोरियल बोर्ड और छात्रों में धक्का-मुक्की, DCM ने कंटेनर चालक को रौंदा; मौत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:BHU में प्रॉक्टोरियल बोर्ड और छात्रों में धक्का-मुक्की, DCM ने कंटेनर चालक को रौंदा; मौत

नमस्कार, वाराणसी की कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें… चाइनीज मांझे से 55 वर्षीय सुनील गुजराती की मौत के बाद पुलिस ने शहरभर में सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार को सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 137 किलो से ज्यादा प्रतिबंधित मांझा बरामद किया और इस मामले में 8 मुकदमे दर्ज किए हैं। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1.

शराब पी रहा हूं, पीकर आऊंगा:वाराणसी में यात्री से बोला रैपिडो ड्राइवर वाराणसी में रैपिडो से एक सोशल वर्कर ने बाइक टैक्सी बुक की। इसके बाद सोशल वर्कर ने ड्राइवर से उसकी लोकेशन के बारे में पूछा तो ड्राइवर ने कहा- वह शराब पी रहा है और पीने के बाद आएगा। यह सुनकर यात्री को सुरक्षा की चिंता हुई। उसने राइड कैंसिल कर दी। इसके बाद कंपनी से शिकायत कर दी। पढ़ें पूरी खबर… 2.

वाराणसी में चाइनीज मांझा बेचने वाले 9 गिरफ्तार, 137KG प्रतिबंधित धागा बरामद वाराणसी में चाइनीज मांझे से 55 वर्षीय सुनील गुजराती की मौत के बाद पुलिस ने शहरभर में सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार को सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 137 किलो से ज्यादा प्रतिबंधित मांझा बरामद किया और इस मामले में 8 मुकदमे दर्ज किए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 3.

मां चंद्रघंटा के दर्शन को उमड़े भक्त, सुबह से लंबी लाइनें शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मंगलवार को वाराणसी के चौक स्थित मां चंद्रघंटा के प्राचीन मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्तों की कतारें लग गईं। हाथों में फूल, नारियल और पूजन सामग्री लेकर पहुंचे श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। पढ़ें पूरी खबर… 4.

वाराणसी में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाजवादी छात्रसंघ से जुड़े छात्रों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों ने उनके इस्तीफे की मांग करते हुए मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई। पढ़ें पूरी खबर…. 5.

BHU में दीपोत्सव मनाने की अनुमति नहीं मिलने पर विरोध, प्रॉक्टोरियल बोर्ड से हुई धक्का-मुक्की काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कला संकाय में दीपोत्सव मनाने की अनुमति को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने डीन कार्यालय के बाहर धरना देकर जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची।

इस दौरान छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पढ़ें पूरी खबर… 6.वाराणसी में चाइनीज मांझे से मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा वाराणसी के कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर रविवार की सुबह चाइनीज मांझे ने सुनील गुजराती की जान ले ली थी। सुनील ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया था।

अब सुनील की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें उनकी मौत की वजह अत्याधिक खून का बहना बताया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 7.

वाराणसी में DCM ने कंटेनर चालक को रौंदा; मौत वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात रखौना स्थित रिंग रोड के पास NH-19 पर तेज रफ्तार डीसीएम ने कंटेनर चालक केशव नाथ (40) और खलासी सर्वेश यादव को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वेयरहाउस के कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां केशव की मौत हो गई। सर्वेश का इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 8.

वाराणसी में 48 घंटे बाद बारिश का अलर्ट, AQI येलो जोन में पहुंचा वाराणसी में मंगलवार सुबह तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप के बीच हवा की रफ्तार 2 किमी प्रति घंटे और आर्द्रता 78% रही। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 125 पर पहुंच गया है, जो येलो जोन में आता है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… 9.

वाराणसी में 2 साल में हाईस्कूल के 5,812 रजिस्ट्रेशन कम, इंटर में भी 2026 में 3,474 विद्यार्थी घटे वाराणसी में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पंजीकरण के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हाईस्कूल में वर्ष 2024 के मुकाबले 2026 में 5,812 पंजीकरण कम हुए। इंटरमीडिएट में भी 2025 की तुलना में 2026 में 3,474 विद्यार्थियों की कमी दर्ज की गई। पढ़ें पूरी खबर… 10.

हिमालय की पहाड़ियों में विराजेंगी योद्धा रूप में मातारानी धर्म की नगरी काशी में मिनी बंगाल अब सजने लगा है। दुर्गापूजा पंडालों में अंतिम स्वरुप और रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में वाराणसी की प्रसिद्ध बागेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में सजने वाले दुर्गा पंडाल को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।