देश

वाराणसी में दो दिवसीय ‘नमो बुक फेस्ट’ का आगाज, एक छत के नीचे पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबें

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वाराणसी में दो दिवसीय ‘नमो बुक फेस्ट’ का आगाज, एक छत के नीचे पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबें

Date- 7 Oct 2026

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय ‘नमो बुक फेस्ट : जेन वी फेस्टिवल’ की शुरुआत हुई। इस विशेष पुस्तक महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व और उनकी सरकार की नीतियों पर आधारित 500 से अधिक पुस्तकों को एक ही छत के नीचे प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही अर्थव्यवस्था, विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटलाइजेशन और आध्यात्मिकता जैसे विषयों पर लिखी गई किताबें भी इस फेस्ट का हिस्सा हैं।

फेस्टिवल के आयोजक डॉ. पवन विजय ने बातचीत में इसके उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी पर 500 से ज्यादा किताबें लिखी जा चुकी हैं। ये किताबें केवल जीवनी नहीं, बल्कि उनकी योजनाओं का ब्लू-प्रिंट हैं। चाहे डिजिटल इंडिया हो, विदेश नीति हो, सुरक्षा का मुद्दा हो या ‘विकसित भारत’ का विजन हो, हर पहलू पर लेखकों ने गहन अध्ययन कर किताबें लिखी हैं।

डॉ. विजय ने बताया कि इस फेस्ट का मुख्य कॉन्सेप्ट इन सभी किताबों का एक साथ आकलन करना है। भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए गए प्रयासों और योजनाओं पर जो कुछ लिखा गया है, उसे एक जगह लाकर युवाओं तक पहुंचाना इसका लक्ष्य है। इसीलिए इसे ‘नमो बुक फेस्ट : जेन वी फेस्टिवल’ नाम दिया गया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।