राज्य

वाराणसी में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर नगर निगम की तैयारी तेज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वाराणसी में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर नगर निगम की तैयारी तेज

**वाराणसी में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। शहर के सभी आठ जोन में प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जनगणना के तहत 3105 प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों का ब्योरा जुटाएंगे। इस कार्य की निगरानी के लिए 532 सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे।नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देशन में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों को प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है।

।प्रशिक्षण में प्रगणकों को प्रपत्र भरने, तकनीकी उपकरणों के इस्तेमाल और नागरिकों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जानकारी जुटाने के तरीके बताए जा रहे हैं। संबंधित जोनल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के प्रशिक्षण केंद्रों की व्यवस्थाओं का नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगर निगम का लक्ष्य निर्धारित समयसीमा में परिवारों का सटीक ब्योरा संकलित करना है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी।

इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। इस दौरान परिवारों से आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी।**

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।