राज्य

वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर स्वच्छ पेयजल की जांच

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर स्वच्छ पेयजल की जांच

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों एवं रेलकर्मियों को स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों में नियमित जांच एवं रखरखाव किया जा रहा है। 1 जुलाई से 15 सितंबर 2026 तक मंडल में 6,717 अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण किए गए, जिनमें सभी नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए। इस दौरान 545 बैक्टीरियोलॉजिकल जल नमूनों की भी जांच की गई। पानी की टंकियों, वाटर कूलर, फिल्टर और पाइपलाइनों की नियमित सफाई व रखरखाव सुनिश्चित किया जा रहा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।