राज्य

वाराणसी मंडल में यात्रियों को सुरक्षित पेयजल देने की तैयारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वाराणसी मंडल में यात्रियों को सुरक्षित पेयजल देने की तैयारी

वाराणसी में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगातार जांच और रखरखाव किया जा रहा है। स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों में हैंडपंप, वाटर कूलर, आरओ, यूवी सिस्टम, पानी की टंकियों और पाइपलाइनों की नियमित सफाई की जा रही है।पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए रोजाना अवशिष्ट क्लोरीन की जांच की जाती है।

इसके अलावा हर सप्ताह बैक्टीरियोलॉजिकल टेस्ट और छह महीने में रासायनिक जांच कराई जाती है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और रेल कर्मचारियों के परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित पेयजल व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाने की बात कही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।