खेल

वाराणसी: नमो घाट पर आयोजित हुआ 'संडे ऑन साइकिल' का 94वां संस्करण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वाराणसी: नमो घाट पर आयोजित हुआ 'संडे ऑन साइकिल' का 94वां संस्करण

अक्टूबर 11, नई दिल्ली: वाराणसी में माय युवा भारत के स्वयंसेवकों द्वारा 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने वाराणसी के नमो घाट पर 'संडे ऑन साइकिल' के 94वें संस्करण में हिस्सा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी की। 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का उद्देश्य फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देना है।

कैप्शन: वाराणसी के नमो घाट पर 'संडे ऑन साइकिल' के 94वें संस्करण में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया

स्रोत: @mansukhmandviya

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।