राजनीति

वाराणसी में निर्वाचन आयुक्त ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वाराणसी में  निर्वाचन आयुक्त ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की

वाराणसी में भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त विवेक जोशी ने शनिवार को कमिश्नरी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची और चुनाव से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची पूरी तरह सही होनी चाहिए और कोई भी पात्र व्यक्ति अपना नाम जुड़वाने से वंचित न रहे।उन्होंने कहा कि युवाओं को मतदाता बनाने के लिए महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों और भर्ती रैलियों में विशेष शिविर लगाए जाएं।

इन शिविरों में युवाओं से फार्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाने को कहा।निर्वाचन आयुक्त ने मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य जानकारियों में सुधार के लिए फार्म-8 से जुड़े कामों पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने बीएलओ की सक्रिय भागीदारी और मतदान कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होने चाहिए। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर वाराणसी में निर्वाचन आयुक्त के मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा के बारे में है। यह विषय है कि चुनावी सूची को सही और समावेशी बनाना। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि सही मतदाता सूची से चुनावी प्रक्रियाओं की विश्वसनीयता बढ़ती है और किसी भी योग्य नागरिक को मतदान का अधिकार सुनिश्चित होता है। इसका आम जनता पर असर यह है कि अधिक लोग, विशेषकर युवा, मतदान के लिए पंजीकृत होंगे, जिससे चुनावी भागीदारी बढ़ेगी और लोकतंत्र की मजबूती में योगदान मिलेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।