राजनीति

वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने बुनकर स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने बुनकर स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया

वाराणसी में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को लोहता में आयोजित निःशुल्क बुनकर स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बुनकरी कार्य में लंबे समय तक लगे रहने से शरीर से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए बुनकरों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी है।मंत्री ने कहा कि वाराणसी में एक लाख से अधिक बुनकर हैं।

सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बुनकरों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। शिविर सीआईआई के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया। इसमें गेट्स फाउंडेशन, मेदांता, बीएचयू, आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल और टाटा 1एमजी ने सहयोग किया।इसके बाद प्रभारी मंत्री ने लोहता स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और मेडिकल टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. एनपी सिंह, दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।