राज्य

वाराणसी में रबी फसलों की पैदावार बढ़ाने पर जोर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वाराणसी में रबी फसलों की पैदावार बढ़ाने पर जोर

गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में बुधवार को वाराणसी, प्रयागराज और विंध्याचल मंडल की संयुक्त रबी उत्पादन गोष्ठी-2026 आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रमुख सचिव कृषि एमके शन्मुगा सुंदरम ने की। गोष्ठी में किसानों की समस्याएं सुनी गईं और रबी फसलों की पैदावार बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई।बैठक में गेहूं, सरसों, चना, मटर, मसूर और मिर्च की बेहतर पैदावार के लिए उन्नत बीज, सिंचाई, खाद के सही इस्तेमाल और फसलों को कीटों व बीमारियों से बचाने के बारे में जानकारी दी गई।प्रमुख सचिव ने कहा कि देश में कृषि उत्पादन बढ़कर 376 मिलियन टन हो गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश का योगदान 74 मिलियन टन है।

आने वाले वर्षों में कृषि उत्पादन को और बढ़ाकर भारत को दुनिया में अग्रणी बनाने का लक्ष्य है।उन्होंने किसानों से रासायनिक खाद का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक रासायनिक खाद डालने से मिट्टी की गुणवत्ता खराब होती है और उसमें कार्बन की मात्रा कम होती है।

इसलिए किसानों को समय-समय पर मिट्टी की जांच करानी चाहिए और जरूरत के अनुसार ही खाद का इस्तेमाल करना चाहिए।उन्होंने किसानों को ढैंचा की बुवाई, खरपतवार नियंत्रण और डीएसआर विधि से खेती करने की सलाह दी। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने का भी भरोसा दिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।